Kausambi News: चेला बोलने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसने स्थानीय चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की शाम पड़ोसी दुकानदार चिंटू की दुकान पर काम करने वाला नफीस किसी काम से उसकी दुकान पर आया। पीड़ित के मुताबिक, उसको नफीस का नाम नहीं पता था। इस पर उसने चिंटू का चेला बोल दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नफीस ने पीड़ित की पिटाई कर दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.