Kausambi News: चेकिंग अभियान में 414 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस एवं यातायात टीमों ने वाहनों की जांच की। इस दौरान पिकअप, ट्रैक्टर समेत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चालकों को मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने की हिदायत दी। चेकिंग के दौरान वाहनों के अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट और इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 414 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.