Kausambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी खाक
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: सिराथू तहसील के भड़ेसर गांव में मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गृहस्थी जल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। भड़ेसर निवासी जगन्नाथ सरोज उर्फ जिलेदार पुत्र पर्सन सरोज उर्फ चौकीदार के घर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। आग चूल्हे से निकली चिंगारी की वजह से लगी थी। आग की चपेट में आने से जगन्नाथ सरोज का करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के चक्कर में जगन्नाथ सरोज झुलस गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.