कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: चीन में 26 से 31 अक्तूबर तक होने वाली विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कौशाम्बी के सानिध्य धर द्विवेदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-18 वर्ग में देशभर से चयनित पांच खिलाड़ियों में जगह बनाकर उन्होंने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस वर्ग में उप्र से वह इकलौते चयनित खिलाड़ी हैं। सिराथू क्षेत्र के गौसपुर नवावां निवासी सानिध्य ने 11 से 14 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर जगह बनाई। इससे पहले वह थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोच उजैर अहमद के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। सानिध्य के पिता शैलेंद्र धर द्विवेदी और माता संगीता द्विवेदी हैं। उनके चयन से परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी ह...