Kausambi News: चित्तापुर की समस्याओं के निदान के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। चायल तहसील क्षेत्र के चित्तापुर गांव के किसानों की समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के प्रयागराज मंडल प्रभारी आकिब जफर ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने बताया कि गांव में कई किसान आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को शौचालय की सुविधा भी नहीं दी गई है, जिससे उन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। आकिब जफर ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर पात्र परिवारों को पक्के आवास और शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.