Kausambi News: चार स्कूली वाहनों का चालान, तीन सीज
कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- Kausambi News: मिशन सेफ फ्यूचर अभियान-3 के तहत सोमवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने मोटर यान अधिनियम-1988 की संबंधित धाराओं के तहत चार स्कूली वाहनों का चालान किया। वहीं, तीन वाहनों को निरुद्ध भी किया। विभाग की कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली रही। पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी ने जनहित में जिले के नागरिकों को दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से जारी अपील में कहा गया कि परिवहन संबंधी किसी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि मांगने वाले लोगों के झांसे में न आएं। नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल विभागीय के अधिकारियों से संपर्क करें। विभाग ने शिकायत और सहायता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.