कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिले के भ्रमण पर आए थे। इस मौके पर उन्होंने आवास, आयुष्मान कार्ड व ई-रिक्शा का वितरण किया। महिला को ई-रिक्शा का प्रमाण पत्र देते हुए जब डिप्टी सीएम को यह मालूम हुआ कि यह चार लाख रुपये कीमत का है तो वह भड़क गए। लाभार्थी से सवाल-जवाब करने के बाद पूरे मामले की जांच बैठा दी। सीडीओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पूरा खेल लोन व सब्सिडी के लिए बताया जा रहा है। हकीकत क्या है, इसे अधिकारी अब अपनी जांच में स्पष्ट करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को शीतला माता अतिथि गृह मीठेपुर सयारा दोपहर को पहुंचे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। आखिर में उन्होंने ...