Kausambi News: चार परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, जवाब तलब
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सोमवार को विकास खंड के चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय रामसहायपुर, प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर परई खागल, प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर तथा कम्पोजिट विद्यालय थोन में शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत कमियां सामने आईं। उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करते हुए प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालयों में छात्र उपस्थिति अपेक्षाकृत कम, शिक्षक डायरी अधूरी तथा कई विद्यार्थियों की कार्यपुस्तिकाएं खाली मिलीं। कम्पोजिट विद्यालय रामसहायपुर में सरकारी पुस्तकालय की किताबें धूल फांकती मिलीं, जबकि स्मार्ट टीवी बंद पाया गया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय थोन में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.