Kausambi News: चार घंटे में पुलिस ने बरामद किया लापता बालक
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर मजरा शहजादपुर गांव से शनिवार सुबह लापता हुआ 10 वर्षीय बालक पुलिस की सक्रियता के चलते चार घंटे में बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि सत्यम पुत्र राकेश कुमार सरोज सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी शहजादपुर धीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ बालक की तलाश शुरू की। बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बालक साइकिल से अपनी नानी के घर चला गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.