कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: चरवा थाने के रामपुर गांव में शनिवार भोर चारपाई पर सो रहे बालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे झाड़फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले गए। सुधार नहीं होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर गांव निवासी मोतीलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। शुक्रवार रात उनका 10 वर्षीय बेटा कार्तिक चारपाई पर सो रहा था। शनिवार भोर अचानक उसकी नींद खुली। उसने मां को बताया कि किसी जंतु ने उसे काट लिया है। परिजनों ने लाइट जलाकर देखा तो चारपाई के पास एक सर्प रेंगता दिखाई दिया। परिजनों ने लाठी-डंडे से पीटकर सर्प को मार डाला। इधर, सर्प के ड...