कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत चायल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम और नगर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह की अध्यक्षता में निकली यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर तहसील परिसर तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक विनोद कुमार, हिमांशु गुप्ता, शुभम जायसवाल, आनंद तिवारी, मुशीर अहमद समेत नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवानपुर ...