कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: तहसील बार एसोसिएशन चायल के बैनर तले अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम के तबादले और कानूनगो और लेखपालों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्ण कलमबंद हड़ताल की। इसके चलते तहसील का न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा, जबकि निबंधन कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री भी नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सगीर अहमद ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना रिश्वत के आम लोगों के कार्य नहीं किए जा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में अधिवक्ता पिछले एक माह से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। मांगों पर कार्रवाई न होने से गुरुवार को पूर्ण कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया गया। हड़ताल के कारण बैनामा कराने पहुंचे लोगों को...