Kausambi News: चायल की बदहाल व्यवस्थाओं पर भाकियू का हल्ला बोल
कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो किसानों और ग्रामीणों के साथ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने मांगपत्र में कहा कि चायल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में ट्रेजरी चालान जमा करने की सुविधा न होने से लोगों को करीब 40 किलोमीटर दूर मंझनपुर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं तिल्हापुर में राजकीय नलकूप की नालियां और पानी की टंकी जर्जर होने से किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.