Kausambi News: चायल की छह कबड्डी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: सरायअकिल के आदर्श इंटर कॉलेज में सात अक्तूबर को आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चायल की छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की छह छात्राओं ने अपने खेल कौशल के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में कक्षा 12 की मानसी, कक्षा 11 की समीक्षा दिवाकर, कक्षा 10 की किरन, कक्षा नौ की नैंसी साहू, कक्षा आठ की मुस्कान और कक्षा सात की पूनम शामिल हैं। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम ने प्रथम, कौशाम्बी ने द्वितीय, प्रतापगढ़ ने तृतीय और फतेहपुर की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मंडलीय कबड्डी में वाराणसी का दबदबा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.