Kausambi News: चाचा-चाची ने मिलकर युवक को पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इस हैंडपंप में चाचा कमलेश का भी साझा है। पीड़ित के मुताबिक, साझे की वजह से चाचा कमलेश ने पानी भरने से मना कर दिया। विरोध करने पर अपनी पत्नी सविता देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। मुंह के पास दांत काट लिया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.