Kausambi News: चाचा-चाची ने भाई-बहन को लाठी से पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर। पिपरी के बरेठी गांव में सोमवार की रात भाई-बहन पर चाचा व चाची ने हमला बोल दिया। दोनों को लाठी-डंडा से जमकर पीटा। इससे दोनों को चोटें आई। पिपरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।बरेठी निवासी सुनील पुत्र मैकूलाल रैदास ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रात नौ बजे वह अपनी बहन सविता के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका चाचा पुन्नू बेवजह गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध किया तो चाचा पुन्नू व चाची बंधना ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ लगातार प्रहार किया गया, इससे दोनों को चोटें आई। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो किसी तरह मामला शांत हुआ। सुनील ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.