Kausambi News: चाचा का एटीएम चुराकर भतीजे ने उड़ाए 1.45 लाख
कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: चरवा थाने के बड़ी गौहानी गांव निवासी एक किसान के खाते से एटीएम के जरिए करीब लाखों रुपये की अनधिकृत निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने ही भतीजे पर एटीएम चोरी कर पासवर्ड जनरेट कराने और खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पर शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सीओ कार्यालय में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बड़ी गौहानी गांव निवासी सजन लाल के अनुसार उनका बैंक ऑफ बड़ौदा चौराडीह शाखा में खाता है। हाल ही में उन्हें डाक से एटीएम कार्ड मिला था, लेकिन उन्होंने उसका पिन (पासवर्ड) जनरेट नहीं कराया था। 25 जून को पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 13 जून से 23 जून 2026 के बीच उनके खाते से एटीएम के माध्यम से लगभग 1.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.