कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसने व साथी अमित कुमार ने पिछले दिनों कोसम इनाम उपरहार में दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसमें बाउंड्री का निर्माण कराकर गेट लगवा दिया था। आरोप है कि पांच सितंबर की रात विपक्षी संतलाल, उसकी पत्नी कमला देवी, भाई शिवकुमार, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, परिवार की गमला देवी एवं एक अन्य निवासी बेहन पुरवा ने गेट तोड़ते हुए चहारदीवारी भी ढहा दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जेसीबी से शौचालय और बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...