कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) लेने गए युवक की चप्पल से पिटाई किए जाने के मामले में चरवा पुलिस ने टीका का पूरा प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, बीएसए के आदेश पर बीईओ मूरतगंज भी जांच कर रही हैं। कोखराज थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी अनुज कुमार यादव ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी चंचला टीका का पूरा मजरा काजू प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार तक पढ़ी है। पीड़ित के मुताबिक, विद्यालय की ओर से टीसी नहीं दी जा रही थी। नौ जुलाई को वह अपने मौसा के भाई मनोज कुमार के साथ टीसी लेने गया तो प्रधानाध्यापिका अनीता देवी ने आधार कार्ड की मांग की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट क्लास में बेंच पर खर्राटे लेता मिले हेडमास्टर, TV पर चल रहा था अश्लील भोजपुरी गाना; ...