Kausambi News: चक रोड से कब्जा हटवाया, शिकायतों का मौके पर निस्तारण
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्हरौली गांव में शनिवार को आयोजित चौपाल में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने चक रोड पर अवैध कब्जे, आवास, पेंशन, जल निकासी, स्वच्छता समेत विभिन्न समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित को न्याय दिलाना और शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता है। चौपाल के दौरान एक चक रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत भी सामने आई। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच के बाद चक रोड को अवैध कब्जे से मुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.