Kausambi News: चक मार्ग और बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाया
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत शनिवार को उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने रसूलपुर बड़गांव में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता राम अभिलाष की शिकायत पर ग्राम की बंजर भूमि की पैमाइश कराते हुए उसे चिन्हित किया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता रामराज की शिकायत पर चकरोड की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। बंजर भूमि व चक मार्ग पर अतिक्रमण को हटवाते हुए एसडीएम ने हिदायत दी कि दोबारा किसी ने कब्जा करने का प्रयास किया तो पुलिस व प्रशासन उसके साथ सख्ती से पेश आएगा। समस्या का समाधान गांव में होने पर शिकायतकर्ताओं के चेहरे खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.