Kausambi News: चंपहा दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा स्थापित
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: चंपहा बाजार स्थित 1008 दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को जैन समाज के महान संत आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। यह प्रतिमा दिनेश जैन पुत्र करमचंद जैन एवं उनके परिवार के सौजन्य से स्थापित कराई गई है। समाज के लोगों ने कहा कि आचार्य विद्यासागर का तप, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि आचार्य विद्यासागर की समाधि के बाद उत्तर प्रदेश में उनकी प्रतिमा की यह पहली स्थापना है। प्रतिमा स्थापना से पूर्व प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इसके बाद प्रतिमा को 1008 दिगंबर जैन मंदिर परिसर में वैदिक एवं जैन धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी हरीश जैन, मुन्ना जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.