कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक स्थित पशु चिकित्सालय परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। चारों तरफ घुटनों तक पानी भरा हुआ है। उसी पानी के बीच पशु चिकित्सालय तक पहुंचने को पशुपालक मजबूर हैं। चिकित्सक खुद पानी में उतरकर बीमार पशुओं का उपचार कर रहे हैं। कौशाम्बी ब्लॉक परिसर स्थित पशु चिकित्सालय में पशुओं का इलाज कराने के लिए आस-पास के दर्जनभर गांवों के पशुपालक बीमार पशुओं को लेकर आते हैं। पशुपालकों का कहना है कि बीमार पशुओं को अस्पताल तक लाना एक चुनौती है। परिसर में जलभराव के कारण न तो वाहन आसानी से अंदर जा पा रहे हैं और न ही पशुओं को ले जाना आसान है। मजबूरी में लोग पानी के बीच से होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि एक तरफ पशुपालक जलभराव से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ डॉक्टर पानी में घुसकर पशुओं का इलाज करने क...