Kausambi News: घायल महिला की मौत मामले में चालक पर केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में ऑटो पलटने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पति की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।चौराडीह गांव की 35 वर्षीया ननकी पत्नी संतलाल 18 अक्तूबर की शाम चायल बाजार से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। गांव के बाहर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बछड़े को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो पलट गया, जिससे ननकी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। परिजन उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले गए, जहां 19 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की हुई मौत मामले में बाइक चालक पर केस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.