Kausambi News: घर में सेंध लगाकर सात किलो चांदी, चार तोला सोना और डेढ़ लाख नकदी चोरी
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के उमरवल गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। चोर घर के पीछे के कमरे में सेंध लगाकर अंदर घुसे और बक्से में रखे लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।उमरवल गांव निवासी रामकली के पति जगदीश की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके छह बेटे हैं, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रामकली घर के आगे के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान चोरों ने पीछे के कमरे में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और बक्से में रखे करीब सात किलो चांदी के आभूषण, चार तोला सोना और डेढ़ लाख रुपये नकदी समेट ले गए। चोर चोरी करने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.