Kausambi News: घर में घुसे युवक ने युवती को पीटा, केस
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव की सरिता देवी पुत्री छेदीलाल ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने भाई-बहनों के साथ घर पर सो रही थी। अचानक नींद खुली तो देखा कि पड़ोसी गोलू पुत्र सुरेमन घर की छत पर मौजूद था। इसकी वजह पूछने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.