कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अहमतिया मजरा सोंधिया गांव की रामकली पत्नी मसुरीदीन ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान पड़ोसन सुनीता देवी पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगी। विरोध करने पर अपने पति रामविशाल व परिवार की राधा देवी के साथ मिलकर घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने उसकी बेटी रोशनी को भी पीटा। ग्रामीणों ने मां-बेटी की जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में अभद्रता करते हुए अधेड़ को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...