Kausambi News: घर में घुसकर महिला से दुराचार की कोशिश
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गांव में उसके दो मकान हैं। आठ नवंबर की रात वह दूसरे मकान में दैनिक क्रिया के लिए गई थी। तभी पास स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैनी करने वाला सुभाष पाल निवासी अकबरपुर मजरा सिपाह दीवार फांदकर भीतर घुस आया। उसने दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पूरे परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी। चीख-पुकार पर पीड़िता के ससुर जाग गए तो आरोपी उनको धमकाते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा भी कायम कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.