Kausambi News: घर में घुसकर महिला से दुराचार, विरोध पर पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक अनुसूचित महिला के साथ गुरुवार सुबह पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। शिकायत लेकर थाने जाते वक्त रास्ते में रोककर फिर पीटा। पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोखराज इलाके की पीड़िता ने बताया कि उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घर में वह अकेली रहती है। पीड़ित महिला के मुताबिक, गुरुवार की सुबह पड़ोस का रहने वाला युवक दरवाजा खुला देख भीतर घुस आया। शोर मचाने की कोशिश करने पर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद डरा-धमकाकर दरिंदगी की। विरोध पर लात-घूसों से पिटाई की। आरोपी के बाहर निकलते ही पीड़िता ने बाहर निकलकर शोर मचाया। महिला का कहना है कि वह घटना की शिकायत लेकर थाने जा रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.