Kausambi News: घर में घुसकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसकी व उसके भाई की पिटाई की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके की महिला ने बताया कि 23 अगस्त की दोपहर उसकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी मोनू पुत्र सुरेश सोनकर भीतर घुस गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। इसी बीच पीड़ित किशोरी का भाई मौके पर पहुंच गया और शोर मचाने लगा। इस पर आरोपी ने किशोरी तथा उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की। फिर कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बीएन पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.