कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पट्टीनरवर गांव निवासी जीत लाल की सात वर्षीय पुत्री आयशी शनिवार दोपहर घर के अंदर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान घर में निकले एक जहरीले सांप पर उसका पैर पड़ गया। इससे सांप ने बच्ची को डस लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जम्हार गांव में सर्पदंश से साढ़े सात वर्षीय बालक की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Roorki News: रायपु...