Kausambi News: घर में अकेली रही युवती की संदिग्ध हाल में मौत
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले मौत की वजह बीमारी को बता रहे हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।मंझनपुर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह सब्जी बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार की सुबह वह रोज की तरह सब्जी बेचने गया था। पत्नी भी खेत में धान की रोपाई करने गई थी। घर में सिर्फ उसकी 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। शाम को पत्नी घर लौटी तो देखा कि बेटी की तबीयत खराब है। इसकी जानकारी होने पर वह घर पहुंचा और बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता के मुताबिक, बेटी को पिछले चार दिन से बुखार की समस्या थी। बीमारी के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.