Kausambi News: घर के सामने से गुजरने पर युवक को पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी संदीप कुमार साहू ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह पड़ोसी राजेश मौर्य के घर के सामने से होकर अपनी दुकान जा रहा था। आरोप है कि तभी राजेश मौर्य ने उधर से आने-जाने का विरोध किया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.