कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव निवासी एक युवक का शव बुधवार रात घर के भीतर बिस्तर पर पड़ा मिला। मौत की वजह साफ नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मनौरी गांव निवासी 35 वर्षीय मशरूर अहमद पुत्र महबूब अली उर्फ कल्लू पेशे से ड्राइवर था। पड़ोसियों के मुताबिक, उसने उड़ीसा की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। दो साल पहले पत्नी किसी बात से नाराज होकर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद मशरूर नशे का लती हो गया। बुधवार रात काफी देर तक मशरूर के घर का दरवाजा नहीं खुला तो मुहल्ले के लोगों को शंका हुई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन, वह अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो वहां बिस्तर पर मशरूर का शव पड़ा था। फिलहाल मौत के कारण का...