Kausambi News: घर के बाहर से तीन मवेशी चोरी
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलहरा मजरा महगांव में चोर घर के बाहर बंधे दो बकरे और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़िता आरती देवी पत्नी राजेश कुमार साहू के अनुसार शुक्रवार रात रोज की तरह मवेशियों को चारा खिलाकर घर के बाहर बांध दिया था। शनिवार भोर में चार पहिया वाहन से पहुंचे चोर तीनों मवेशियों को उठा ले गए। सुबह मवेशी गायब मिलने पर खोजबीन की गई तो ग्रामीणों से वाहन आने की जानकारी मिली। पीड़िता ने संदीपन घाट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.