Kausambi News: घर का ताला खोलते ही उड़ गए होश, नकदी समेत लाखों के गहने चोरी
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती थाने के मादपुर गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़िता को चोरी की जानकारी रविवार दोपहर घर पहुंचने पर हुई। उसने पूरामुफ्ती पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मादपुर गांव निवासी अलकमा पत्नी कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उसने एक झोले में रुपये और अपने सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। उस समय सभी सामान सुरक्षित था। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह रुपये निकालने के लिए घर पहुंची। दरवाजे का ताला खोलकर अंदर जाने के बाद उसने आलमारी देखी तो झोले में रखे रुपये और जेवरात गायब थे। पीड़िता के मुताबिक चोर 18 हजार रुपये नकद, करीब 30 ग्राम वजन की दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने के कान के बूंदे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.