Kausambi News: घट यात्रा के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: नगर पंचायत सराय अकिल के फकीराबाद में नवनिर्मित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य घटयात्रा के साथ हुआ। प्रातः लगभग सात बजे हनुमान मंदिर से श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन ट्रस्ट सराय अकिल की अगवाई में प्रारंभ हुई कलश एवं घटयात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा में जैन समाज की महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं एवं अन्य मंगल स्तुतियों का गुणगान करती हुई चल रही थीं। वहीं पुरुष श्रद्धालु भक्ति संगीत की धुन पर नाचते-झूमते भगवान महावीर के जयघोष लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा को लेकर कस्बे में धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा तथा सुरक्षा व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.