कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव से फदिलाबाद समेत दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाली सड़क म्योहर तालाब के पास दो दिन की बारिश में जलमग्न हो गई। इसके चलते लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों समेत राहगीरों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि रामजी सिंह ने जगह-जगह पटे नाले की सफाई कराते हुए समस्या का निराकरण कराया। बेनीराम कटरा-करारी मार्ग से म्योहर स्थित बैंक के बगल पीडब्ल्यूडी ने पक्की सड़क बनवाई है। दो दिन हुई झमाझम बारिश के कारण म्योहर गांव के उत्तर थोक स्थित तालाब ओवरफ्लो हो गए और पानी म्योहर-फदिलाबाद मार्ग पर लगभग डेढ़ सौ मीटर में फैल गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नाले की सफाई होते ही जलजमाव से मिली राहत जल निकासी के लिए बने नाले को जगह-जगह खेत मालिकों ने पाट लिया है। इससे गांव का...