Kausambi News: ग्राम प्रधान ने शिक्षकों का किया सम्मान
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास खंड चायल की ग्राम पंचायत निजामपुर पुरैनी में शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ग्राम प्रधान सीता देवी ने संविलियन विद्यालय निजामपुर पुरैनी पहुंचकर सभी शिक्षकों को फूल-माला पहनाकर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य संवरता है और समाज शिक्षित एवं जागरूक बनता है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब हरिणा ने शिक्षकों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.