कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन महेवा उपरहार में किया गया। इस दौरान राजस्व से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए एसडीएम ने कई का मौके पर निस्तारण भी कराया। इस दौरान गांव निवासी प्रतिमा देवी एवं चौरसिया द्वारा सक्रमणीय आराजी पर बने मकान पर कब्जे से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति के आधार पर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया गया। हालांकि सहमति न बन पाने की स्थिति में संबंधित पक्ष को सक्षम न्यायालय में वाद योजित कर न्याय प्राप्त करने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की राजस्व अभिलेखों से संबंधित अंश निर्धारण, वरासत एवं नाम संशोधन जैसे मामलों की भी सुनवाई की गई तथा प्रकरण...