Kausambi News: ग्राम चौपाल में आईजीआरएस की 25 शिकायतों का निस्तारण
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर सोहेला गांव में सोमवार को पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में लंबे समय से लंबित 25 आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान कराया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित चौपाल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, वरासत, हदबंदी, बंटवारा, कुर्रा फाट तथा अन्य भूमि विवादों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। ग्रामीणों ने इन समस्याओं को लेकर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई थीं। एसडीएम ने प्रभारी राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि, राजस्व निरीक्षक सोहनलाल तथा लेखपाल रवि विश्वकर्मा के साथ शिकायतों की जांच की और आवश्यक मामलों में मौके का निरीक्षण कर विवादों का निस्तारण कराया। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.