कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा कस्बे के मां झारखंडी नगर स्थित ग्रामसभा भूमि पर दोबारा अवैध निर्माण शुरू किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेके गैरेज के बगल स्थित भूमि पर राजेंद्र विश्वकर्मा और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा ने मंगलवार देर रात पुनः निर्माण कार्य शुरू करा दिया। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व इसी निर्माण को रुकवाने पहुंचे पश्चिमशरीरा के लेखपाल राजकुमार के साथ आरोपितों ने हाथापाई और अभद्रता की थी। इस मामले में दोनों आरोपित जेल भी गए थे और बाद में जमानत पर रिहा हुए थे। अब दोबारा निर्माण शुरू होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चक मार्ग पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत मामले में सदर एसडीएम राजकुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत क...