Kausambi News: गोसैमलपुर में नाली निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रुका
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू क्षेत्र के गोसेलमपुर गांव में डीएम के आदेश पर हो रहे नाली निर्माण का मामला तूल पकड़ लिया है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद ग्रामीणों के कड़े विरोध के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण कार्य शुरू में ही रोकना पड़ा।डीएम के आदेशानुसार ग्राम प्रधान रवि कुमार द्वारा नाली का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। शनिवार सुबह जैसे ही मजदूर खुदाई के लिए मौके पर पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने काम कर रहे मजदूरों को मौके से खदेड़ दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि यह नाली बिना पैमाइश के गलत तरीके से बनवाई जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.