Kausambi News: गोशाला में गंदे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर गोवंश
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: नेवादा ब्लॉक के रसूलपुर टप्पा गांव स्थित स्थाई गोशाला में संरक्षित गोवंश की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला परिसर में भरा बारिश का गंदा पानी ही मवेशियों को पिलाया जा रहा है। वहीं चारे के नाम पर धान का पुआल दिया जा रहा है। इससे करीब आधा दर्जन मवेशियों के बीमार होने की बात कही जा रही है। रसूलपुर टप्पा की स्थाई गोशाला में 120 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गोशाला परिसर में बारिश का पानी जमा है। पानी में गोबर और गंदगी मिलने से वह दूषित हो गया है। आरोप है कि इसी पानी को गोवंश पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी पीने और जमा पानी में मच्छरों के पनपने से अन्य मवेशियों के भी बीमार होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार गोशाला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.