कौशाम्बी, नवम्बर 1 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी स्थित गोशाला में गोवंश की बदहाली की तस्वीर सामने आई। रविवार को पड़ताल के दौरान मौके पर एक गोवंश मृत मिला, जबकि चार गोवंश मरणासन्न स्थिति में पड़े थे। कई पशु इतने कमजोर थे कि उनके शरीर पर हड्डियां साफ दिखाई दे रही थीं। तीन से चार गोवंश अपने पैरों पर खड़े होने में भी असमर्थ मिले। गोवंशों के हालात देख उपचार और देखरेख की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गिरधरपुर गढ़ी स्थित गोशाला की रविवार को 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल किया। इस दौरान वहां मौजूद केयरटेकरों ने बताया कि गोशाला में 312 गोवंश दर्ज हैं। हालांकि मौके पर लगभग 200 ही दिखाई दिए। ऐसे में अभिलेखों और वास्तविक संख्या का मिलान कराना महकमे के जिम्मेदारों के लिए जरूरी है। गोशाला में पशुओं के जर्जर हाल पर मिलने से उन...