कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गोसंरक्षण संबंधी जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वह नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करें और गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने, सभी केयरटेकरों का सत्यापन कराने और प्रत्येक गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बै...