Kausambi News: गोविंदपुर बनेगा मॉडल जैविक ग्राम, जागरूक किए गए किसान
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। खेतों में मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से विकास खंड नेवादा के ग्राम गोविंदपुर में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक विधि से खेती करने से न केवल मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर अनाज का उत्पादन भी होता है। उन्होंने बीडीओ को गांव में वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण के लिए पात्र किसानों की सूची तैयार कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Shamli News: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों ने रसायनिक उर्वरकों के प्रति जागरुक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.