Kausambi News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कनैली चौराहा, तीन जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र का कनैली चौराहा रविवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। आरोप है कि गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ने 15 दिन पहले हुए विवाद को लेकर पान की गुमटी में बैठे दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दुकानदार व एक अन्य को तो छर्रा ही लगा। जबकि, गुमटी में बैठे एक दूसरे युवक को पैर में गोली लगी। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने छापामारी शुरू कर दी है। कनैली निवासी गोलू सिंह पुत्र धर्मराज सिंह ने स्थानीय चौराहे पर पान की गुमटी खोल रखी है। रविवार रात लगभग 10 बजे वह अपनी गुमटी में बैठा था। उसके साथ पड़ोसी सूरज पुत्र कल्लू सिंह व मध्य प्रदेश के चौखड़ा का रहने वाला अनुराग पुत्र तुलसी सिंह भी गुमटी में मौजूद थे। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.