कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: सिराथू के गोविंदपुर गोरियों गांव में साफ-सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बना कूड़ाघर पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां पर बने शौचालय जमीन में धंस गया है और उसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। हालत यह है कि शौचालय कभी भी ढह सकता है। वहीं, कूड़ाघर में लगाए गए तीनों शेड भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। सार्वजनिक शौचालय भी गंदगी से पटा हुआ है। कचरा निस्तारण के लिए बनाए गए कंपोस्ट स्थल के आसपास खरपतवार और झाड़ियां उग आई हैं। इससे कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। गांव का पंचायत भवन भी बदहाल है। परिसर में गंदगी फैली है और शौचालय का दरवाजा तक गायब है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश और कमलेश कुमार सहित अन्य ल...