Kausambi News: गोराजू बाजार में महुआ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में सोमवार रात आठ बजे तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली महुआ के पेड़ पर गिर गई। बिजली गिरने से पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे गोराजू गांव में जहां बाजार लगता है, वहां अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली सीधे महुआ के पेड़ पर गिरी, जिससे पेड़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ से महज पचास कदम की दूरी पर घनी बस्ती है। इसके अलावा आसपास पान की गुमटी और किराना की दुकानें भी हैं। घटना के समय यदि बाजार में भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आकाशीय बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.